शेयर मंथन में खोजें

चोलामंडलम डीबीएस में उछाल

आज के कारोबार में चोलामंडलम डीबीएस फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.33 बजे इसका शेयर भाव 8.6% की तेजी  के साथ 40.45 रुपये पर है।

महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी

महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। 13 दिसंबर को खत्म सप्ताह में महंगाई दर गिरकर 6.61% रह गयी है। गौरतलब है कि  इससे पिछले सप्ताह में महंगाई दर 6.64% थी।

सीएट के शेयरों में गिरावट

टायर निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सीएट लिमिटेड के शेयरों में आज गिरावट का रुख है। बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सीएट लिमिटेड ने अपने विभिन्न उत्पादन संयंत्रों में अस्थायी तौर पर उत्पादन बंद करने के बारे में सूचित किया है। बीएसई में दोपहर 1.24 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.7% की कमजोरी पर था।

सत्यम के शेयरों में बढ़त

विश्व बैंक द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स पर लगाये गये आरोपों का प्रतिवाद करने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख दिख रहा है।  बीएसई में सुबह के कारोबार में 143.55 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 11.49 बजे सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भाव 4.3% की बढ़त के साथ 140.75 रुपये पर था।

रिलायंस पेट्रोलियम में भारी उछाल

रिलायंस पेट्रोलियम द्वारा जामनगर के विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित रिफाइनरी में कच्चे तेल के परिशोधन का काम शुरू करने की खबर के बाद आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में बड़ी उछाल है। सुबह 11.18 बजे बीएसई में रिलायंस पेट्रोलियम का शेयर भाव 10.5% की तेजी के साथ 88 रुपये पर था। 5.8 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाली इस रिफाइनरी (परिशोधनशाला) में कच्चे तेल के परिशोधन का काम 25 दिसंबर 2008 से शुरू  हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!