शेयर मंथन में खोजें

ईपीएफओ के इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, अब मेंबर्स को मिलेंगे कई फायदे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों के लिए यह खबर बड़े काम की है। ईपीएफओ ने प्रोफाइल अपडेट करने के नियमों में कई बदलाव किये हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। इन बदलावों के बाद बिना कोई डॉक्यूमेंट अपलोड किये ईपीएफ सदस्य अपने आधार कार्ड से जुड़े यूएएन की निजी जानकारी अपडेट कर पायेंगे।

कर चोरी की जाँच के लिए आय कर विभाग खंगालेगा आपके ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट

सरकार ने फर्जी बिलों या दूसरे तरीकों से आय कर की चोरी करने वालों की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। अगले साल से सरकार कर चोरी की पड़ताल करने के लिए आपका ई-मेल क्या, सोशल मीडिया खाता भी खंगाल सकती है। और पकड़े गए तो सोच लीजिये क्या होगा? ये नियम अगले साल 1 अप्रैल से लागू भी हो जायेगा।

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद गैस माइग्रेशन विवाद मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को झटका

सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के बीच गैस माइग्रेशन का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन माइग्रेशन विवाद मामले में आरआईएल को 2.81 अरब डॉलर का डिमांड नोटिस भेजा है। कंपनी को यह नोटिस दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भेजा गया है। 

बदल गया पासपोर्ट के लिए नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं होगा आवेदन

पासपोर्ट एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है और भारत सरकार ने अब इसे लेकर नियमों में बदलाव किया है। नये नियम के तहत अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र देना जरूरी होगा। जन्मतिथि के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही वैध माना जायेगा।

बदल गया निफ्टी और बैंक निफ्टी की एक्सपायरी का दिन, एनएसई ने किया ये ऐलान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने डेरिवेटिव्स के सौदों में बड़ा बदलाव किया है। एनएसई ने निफ्टी और बैंक निफ्टी सहित सभी फ्यूचर्स और ऑप्शंस (एफएंडओ) अनुबंधों की समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट) को गुरुवार से बदलकर सोमवार कर दिया है। यह नया नियम नये वित्त वर्ष में 4 अप्रैल 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि सभी मौजूदा अनुबंधों की समाप्ति तिथि 3 अप्रैल 2025 को संशोधित की जाएगी और 4 अप्रैल से नये नियम प्रभावी होंगे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!