शेयर मंथन में खोजें

अब भी चलन में बने हुए हैं 2000 रुपये के इतने नोट, इन जगहों पर बदलने की सुविधा मौजूद

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। उस वक्त प्रचलन में मौजूद इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं आरबीआई के मुताबिक, 28 फरवरी 2025 तक बाजार में मौजूद इन नोटों की संख्या घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गयी है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि 98.18% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

पटरी पर लौटी अर्थव्यवस्था, अगले वित्त वर्ष में भी 6.5% रह सकती है वृद्धि दर: क्रिसिल

नरमी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था उबरने लगी है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजे आँकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2024 के तीन महीनों के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.2% पर रही। इससे पहले दूसरी तिमाही के दौरान वृद्धि दर 6% से नीचे गिर गयी थी। इसे विश्लेषक घरेलू अर्थव्यवस्था के वापस पटरी पर लौटने की तरह देख रहे हैं।

7.6 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों के लिए बड़ी खबर, पीएफ की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन ने 2024-25 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 8.25% पर ही रखने का फैसला किया गया है। इससे 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को लाभ मिलेगा। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्ट्रीज की बैठक में यह फैसला लिया गया।

1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम! यूपीआई, एलपीजी और म्यूचुअल फंड से जुड़े होंगे बड़े बदलाव

मार्च के महीने की शुरुआत के साथ कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। एक मार्च से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर बीम के प्रीमियम भुगतान के तरीकों तक में बदलाव हो जायेगा। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड योजना में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियम में भी बदलाव होने वाला है।

तुहिन कांत पांडे बने सेबी के नये प्रमुख, लेंगे माधबी पुरी बुच की जगह

केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। पांडे की नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को मंजूरी दी थी। वह मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 1 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!