शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 50 बीपीएस घटा कर चौंकाया

बाजार में आम धारणा थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) अपनी ब्याज दरों में 25 आधार अंक (25 bps) की कटौती करेगा, पर इसने सबको चौंकाते हुए 50 बीपीएस या 0.5% अंक की आक्रामक कटौती का फैसला किया है। एफओएमसी ने यह निर्णय 11-1 के बड़े बहुमत से किया।

पेटीएम का स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर, वेंचुरा सिक्योरिटीज ने दिया 1444 रुपये का लक्ष्य

घरेलू ब्रोकरेज कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ऑन लाइन पेमेंट ऐप पेटीएम (One 97 Communications Ltd) शेयरों के भाव अगले 24 महीनों में दोगुने होने का भरोसा जताया है। ब्रोकिंग कंपनी ने अपने रिसर्च नोट के साथ इसके मल्टीबैगर बनने की भविष्यवाणी की है।

Share Market Holiday: क्या जन्माष्टमी के मौके पर बंद रहेगा शेयर मार्केट? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

देशभर में 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। इस मौके पर कई राज्यों में ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि क्या जन्माष्टमी के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा? स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ये जानना चाहते हैं कि कहीं जन्माष्टमी के कारण शेयर बाजार बंद तो नहीं रहेगा।

1 सितंबर से टेलिकॉम सेवा प्रदाताओं के स्पैम संदेशों की होगी कड़ी जाँच

टेलिकॉम सेवा प्रदाताओं को 1 सितंबर से सख्त नियमों का पालन करना होगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) ने अवांछित संदेशों (स्पैम मेसेज) और कॉल पर कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है।

एनएसई पर पहली बार पंजीकृत निवेशकों का आँकड़ा पहुँचा 10 करोड़ के पार

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर पहली बार पंजीकरण करने वाले निवेशकों (यूनीक पीएएन) की संख्या गुरुवार (08 अगस्त 2024) को 10 करोड़ के पार चली गयी है। एक्सचेंज पर 19 करोड़ ग्राहक कोड (खाता) पंजीकृत हैं (आज की तारीख तक पंजीकृत ग्राहक शामिल, ग्राहक एक से अधिक ट्रेडिंग सदस्य के साथ पंजीकरण कर सकते हैं)।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!