शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कृषि जिंसों में रात 9 बजे के बाद नहीं होगा कारोबार

वायदा बाजार आयोग (FMC) ने कृषि जिंसों के कारोबार के समय में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत मक्का, कपास, बिनौला खली और आरबीडी पॉमोलीन के शाम को होने वाले कारोबार पर रोक लगा दी गयी है, जबकि कॉटन 29एमएम, कपास, क्रूड पाम ऑयल, यलो सोयाबीन मील, रिफाइंड सोया तेल और चीनी में रात 9 बजे के बाद कारोबार नहीं होगा। 

इसके साथ ही यह नियम भी बनाया गया है कि जिस दिन वायदा सौदा खत्म हो रहा होगा, उस दिन सिर्फ शाम 5 बजे तक कारोबार होगा। यह नियम 13 जुलाई से लागू होंगे।  आयोग ने शाम के कारोबारी सत्र का समय भी बदल दिया है। शाम का सत्र अब 11-11.30 बजे की जगह 9-9.30 बजे खत्म होगा। इस वावत आयोग ने एनसीडीईएक्स (NCDEX) और एमसीएक्स (MCX) को 20 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस फैसले का असर कमोडिटी एक्सचेंज के कुल कारोबार पर पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख