शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 110 अंक टूटा

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2012 और 2013 में वैश्विक आर्थिक विकास दर में कमी का अनुमान रखा, जिससे बाजार पर दबाव पड़ा। प्रौद्योगिकी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 110 अंक यानी 0.81% की गिरावट के साथ 13,474 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47 अंक यानी 1.52% गिर कर 3065 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 14 अंक यानी 0.99% की कमजोरी के साथ 1441 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.56 डॉलर गिर कर 91.83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 1.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,765.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"