शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशिया में मिला-जुला रुख, सिंगापुर निफ्टी में हल्की बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की गिरावट के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।

सिंगापुर निफ्टी में हल्की तेजी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में बंद स्तर के मुकाबले करीब 10-15 अंक ऊपर 5,065 के आसपास चल रहा है। जापान के निक्केई ने इस साल पहली बार लगातार 4 हफ्तों की गिरावट दर्ज की है। आज इसने पाँचवे हफ्ते की शुरुआत भी गिरावट के साथ की है। टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिगग्ज कंपनी सोनी की नयी रणनीति निवेशकों में भरोसा जगाने में नाकामयाब रही है। वहीं कई दिग्गज वित्तीय संस्थाएँ अपने शेयर बेच कर पैसा जुटा रही हैं, जिससे बाजार पर दबाव है। आज सुबह भारतीय समय के मुताबिक करीब 9 बजे निक्केई में 0.5% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी इंडेक्स में भी 0.3% की कमजोरी है। लेकिन हैंग सेंग और स्ट्रेट टाइम्स लगभग 0.5% ऊपर हैं। शंघाई कंपोजिट और ताइवान वेटेड अच्छी शुरुआत के बाद फिलहाल सपाट हैं।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही थी। डेल जैसी कई बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों से डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 14 अंक यानी 0.14% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.5% की गिरावट रही। एसएंडपी 500 में 0.32% की कमजोरी रही। हालाँकि बीते हफ्ते डॉव जोंस 0.5% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा, लेकिन नैस्डेक में 1% और एसएंडपी 500 में 0.2% की गिरावट रही। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 42 सेंट की मजबूती के साथ 77.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"