शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी भारतीय बाजार में धीमी शुरुआत के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार (17 नवंबर) को भी नरमी के साथ सपाट कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.25 बजे के आसपास 87.0 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.47% की नरमी के साथ 18,393.0 के स्तर पर मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (16 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। एनएसई के निफ्टी में 06.25 अंकों की मामूली बढ़त देखी गयी और यह 0.03% की तेजी के साथ 18,409.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में भी 107.73 अंकों की तेजी रही और यह 0.17% बढ़ कर 61,980.72 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में गिरावट दिखाई दे रही है। जापान के निक्केई में 112.72 अंकों की नरमी दिख रही है और यह 0.40% गिर कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 2.55% की तेज गिरावट दिख रही है। शंघाई कंपोजिट भी 0.83% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.94% की नरमी दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (16 नवंबर) को प्रमुख बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी थी। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.25% की सुस्ती देखी गयी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.52% लुढ़क गया और 6,607.22 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1.00% के नुकसान के साथ 144.48 अंकों गिर कर बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में बुधवार (16 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस 39.09 अंक या 0.12% के नुकसान के साथ 33,553.83 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 174.75 अंक या 1.54% की गिरावट के साथ 11,183.66 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में बुधवार के कारोबार में 32.94 अंक या 0.83% की नरमी दर्ज की गयी और यह 3958.79 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"