शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईसीबी बांड खरीद से उत्साहित बाजार, सेंसेक्स में उछाल

यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की ओर से 1000 अरब यूरो से ज्यादा के बांड खरीदारी कार्यक्रम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी अच्छा उत्साह दिख रहा है।

आज सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 29,006 की तुलना में बढ़त के साथ 29,189 पर खुला। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,400 का स्तर भी पार कर लिया। करीब 10 बजे सेंसेक्स 355 अंक या 1.22% की तेजी के साथ 29,361 पर है। 

एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी आज सुबह 8,866 तक चढ़ा और इस समय 97 अंक या 1.11% की मजबूती के साथ 8,859 पर चल रहा है। छोटे-मँझोले सूचकांक भी हरे निशान में हैं, मगर उनकी बढ़त हल्की है। बीएसई मिडकैप में 0.3% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.2% की बढ़त नजर आ रही है। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे अच्छी तेजी कैपिटल गुड्स में है, जो 1.5% ऊपर चल रहा है। साथ ही ऑटो में 1.4%, बैंकेक्स में 1.1%, एफएमसीजी में 0.8%, रियल्टी में 0.6%, हेल्थकेयर में 0.5%, तेल-गैस में 0.5%, मेटल में 0.5% और पावर में 0.4% की बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.5% के नुकसान पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!