शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार की मजबूत शुरुआत

चीन ने शुक्रवार को मौद्रिक ढील के जो उपाय किये हैं, उनके चलते वैश्विक बाजारों में मजबूती दिख रही है और आज सुबह के लिए वैश्विक संकेत काफी अच्छे हैं।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को रही मजबूती, डॉव जोंस (Dow Jones) 158 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का रुझान कायम रहा और इसके तीनों प्रमुख सूचकांकों ने अच्छी बढ़त दर्ज की।

शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, पर छोटे-मँझोले सूचकांक लाल

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अच्छी शुरुआत करने के बाद शुक्रवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार पूरे दिन अच्छी तेजी के साथ चलता रहा और हफ्ते का समापन हरियाली के साथ हुआ।

अच्छे वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार की शानदार शुरुआत

शुक्रवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार अमेरिकी और एशियाई बाजारों की जोरदार तेजी से मिले संकेतों के अनुसार ही एक अच्छी शुरुआत की है।

शुक्रवार के लिए कैसे हैं अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत

आज सुबह भारतीय बाजार के खुलने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आने वाले संकेत काफी अच्छे हैं। जहाँ कल अमेरिकी शेयर बाजार काफी तेज रहे, वहीं आज कई एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में अच्छी मजबूती है।

बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार सत्र के मध्य तक हरे निशान में रहा, मगर बाद में लाल निशान में फिसल गया। अंत में यह निचले स्तरों से थोड़ा सँभला और मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

बुधवार के लिए कैसे हैं अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत

आज सुबह भारतीय बाजार के खुलने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत मिले-जुले हैं। जहाँ कल अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर रहे, वहीं आज कई एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है।

बाजार में दायरे में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स (Sensex) 58 अंक गिर कर बंद

आज मंगलवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में कई बार उतार-चढ़ाव आया, हालाँकि बाजार एक दायरे के अंदर ही बना रहा।

चीन के धीमेपन से अमेरिकी बाजार रहे सोमवार को ठंडे

चीन की अर्थव्यवस्था में आये धीमेपन के मद्देनजर सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में सुस्ती नजर आयी, हालाँकि दिन के निचले स्तरों से सँभल कर अंत में इसके प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त पर ही बंद हुए।

क्या हैं सोमवार के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत

आज सुबह भारतीय बाजार के खुलने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आ रहे संकेत मिले-जुले हैं। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूत रहे थे, मगर आज कई एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुझान है। 

दोपहर बाद उछला बाजार, सेंसेक्स 204 अंक चढ़ कर बंद

bull bear 02शुक्रवार को दोपहर तक लाल निशान में रहने के बाद बाजार ने अचानक अपनी दिशा बदली और तेजी से उछल कर अच्छी मजबूती दिखाने लगा।

अच्छे वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर

आज शुक्रवार के सुबह के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार को अच्छे वैश्विक संकेतों का फायदा नहीं मिला और इसने कमजोर शुरुआत की है।

एशियाई शेयर बाजारों ने की शुक्रवार की अच्छी शुरुआत

अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी के मद्देनजर शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में तमाम एशियाई शेयर बाजारों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख