शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट की आय 13% गिरी

इंडिया सीमेंट को जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 40.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,235 करोड़ रुपये के मुकाबले 13%घट कर 1,075 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 100.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 199.4 करोड़ रुपये हो गया है और एबिटडा मार्जिन13.5% से बढ़कर 18.5% रहा है।

नतीजों की घोषणा के बाद इंडिया सीमेंट के शेयर कल की 83.55 रुपये की बंदी के मुकाबले 0.24% गिर कर 83.35 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन 15 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख