शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीपीसीएल (BPCL) का मुनाफा 95.36% बढ़ा

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जून, 2015 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 95.36% बढ़ कर 2,376.16 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,216.26 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय़ 67,813.46 करोड़ रुपये से गिर कर 52,296.12 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में बीपीसीएल के शेयर गुरुवार की 885.50 रुपये की बंदी के मुकाबले शुक्रवार को 890 रुपये पर खुले। नतीजों की घोषणा के वक्त इसके शेयर 0.63% बढ़ कर 891.05 रुपये पर चल रहे थे। लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे बीपीसीएल के शेयर में 0.27% की गिरावट के साथ 883.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 14 अगस्त, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख