शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर में पेश हो सकती है ये कारें

आगामी त्यौहारी सीजन को देखते प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ बाजार में नयी कारें उतारने जा रही हैं।

पिछले दो महीने पहले ही कई नयी कारें बाजार में उतारी जा चुकी है। जिनमें फिगो हैचबैक, फिगो एस्पायर, ह्युंडे क्रेटा, महिंद्रा टीयूवी 300, होंडा जैज, मारुति एस-क्रास, रैनो क्विड प्रमुख है। लेकिन जल्द ही बाजार में कंपनियाँ कुछ और नयी कारें उतारने जा रही है। जिनमे प्रमुख हैं,
मारुति सुजुकी बलेनो हैचबैक
बलेनो डिजल और पैट्रोल दोनों इंजन के साथ बाजार में उतारी जायेगी। कंपनी इसे नेक्सा शोरुम चेन के माध्यम से बेचेगी। इस गाड़ी के अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना है।
मारुति सुजुकी एर्टिगा
मारुति अपनी पुरानी कार एर्टिगा का फेसलिफ्ट एडिशन लॉन्च करने जा रही है। नई एर्टिगा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में और बेहतर और आकर्षक बना कर बाजार में उतारा जायेगा।
फोर्ड एंडेवर
फिगो एस्पायर और फिगो हैचबैक के बाद कंपनी त्यौहारी मौसम तीसरी कार बाजार में उतारने जा रही है। यह कार दो डीजल इंजन विकल्पो के साथ बाजार में उतारी जायेगी। कंपनी इस गाड़ी को अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में लॉन्च कर सकती है।
शेर्व्ले ट्रेलब्लेजर
जनरल मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी नई एसयूवी ट्रेलब्लेजर उतारने जा रहा है। इस कार की कीमत 20 से 25 लाख होने का अनुमान है। इस कार में 2.8 लीटर का 4 सिलिंडर वाला डीजल इंजन के साथ उतारी जायेगी साथ ही प्रीमियम सेगमेंट में इस कार में 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स लगाया जायेगा। (शेयर मंथन 7 अक्टूबर 2015)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख