शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को मिले 300 करोड़ रुपये के ठेके

bgrचेन्नई की कंपनी बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन के कारोबार में 300 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसने ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ तेलंगाना से दो सब-स्टेशन का और बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से एक ई-बीओपी ठेका हासिल किया है।

कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी है कि इसे तेलंगाना राज्य के खम्माम और आदिलाबाद जिलों में 400/220 केवी का एक-एक सब-स्टेशन लगाने के लिए टर्नकी आधार पर ठेका दिया गया है। एनटीपीसी से इसे मिला ऑर्डर उत्तर प्रदेश के विद्युत नगर जिले में टांडा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए बिजली उपकरणों की आपूर्ति और संस्थापना के लिए है, जो टर्नकी आधार पर है। इन नये ठेकों को मिला कर अब कंपनी के खाते में कुल 8373.60 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
आज मंगलवार के कारोबार में बीजीआर एनर्जी के शेयर ने मजबूती दिखायी है। सुबह से ही ऊपरी रुझान दिखा रहे इस शेयर की तेजी इन दो ठेकों की खबर आने पर और मजबूत हो गयी। बीएसई में यह शेयर 4.40 रुपये या 3.96% की तेजी के साथ 115.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!