शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचइएल (BHEL) ने शुरू किया 250 मेगावाट थर्मल प्लांट का परिचालन

बीएचईएल ने बिहार में 250 मेगावाट थर्मल प्लांट का परिचालन शुरू किया। नबीनगर में यह पहला 250 मेगावाट यूनिट है।

1000 मेगावाट का नबीनगर थर्मल पावर परियोजना को भारतीय रेल बिजली कंपनी द्वारा स्थापित किया है। यह एनटीपीसी और भारतीय रेल का सयुक्त वेंचर है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर मंगलवार 111.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 112.45 रुपये पर खुले। दोपहर करीब 1.25 बजे कंपनी के शेयर 3.00 रुपये या 2.70% की बढ़त के साथ 114.10 रुपये पर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!