शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम के बीच गैस ब्लॉक के सौदे पर बातचीत जारी

खबरों के अनुसार गुजरात स्टेट पेट्रोलियम ने सोमवार को कहा कि कंपनी गहरे पानी क्षेत्र को पुनः प्रचलित करने के लिए ओएनजीसी (ONGC) को अपने पूर्वी तट पर गैस ब्लॉक को बेचने पर बातचीत कर रही है।

इस क्षेत्र में 2005 में गैस की खोज गयी थी और इसका कमर्शियल उत्पादन 2011 में शुरू किया जाना था। लेकिन समुद्र तल से 5000 मीटर नीचे होने से ड्रिलिंग में आने वाली समस्याओं ने इस योजना को करीब पांच साल पीछे धकेल दिया।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर सोमवार के 211.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 210.75 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 211.15 रुपये और निचला स्तर 206.70 रुपये रहा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 4.20 रुपये या 1.98% की गिरावट के साथ 207.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख