शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को ओडिशा में मिला 1600 करोड़ रुपये का ठेका

बीएचईएल को ओडिशा में 1600 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका कोयला आधारित थर्मल पावर परियोजना को स्थापित करने के लिए एनटीपीसी और सेल के सयुक्त उद्यम द्वारा दिया गया है। कंपनी ईपीसी आधार पर राउरकेला पावर परियोजना में 1x250 मेगावाट कोयला आधारित थर्मल यूनिट की स्थापना करेगी। बीएसई में बीएचईएल के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 123.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 124.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 120 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 2.40 रुपये या 1.96% की बढ़त के साथ 120.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख