शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) को 2,158 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक को 2,158.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में बैंक को 416.92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बैंक की कुल आय 6,599.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.12% घट कर 6,524.65 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष की के अंत में बैंक को 1,643.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में बैंक को 1,664.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में बैंक की आय 8.24% बढ़ कर 25,831.40 रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में बैंक की आय 23,864.58 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में सिंडिकेट बैंक के शेयर हल्की गिरावट के साथ 63.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 68.70 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 60.60 रुपये तक फिसले। कारोबार समाप्त होने पर बैंक के शेयर 3.70 रुपये या 5.83% की बढ़त के साथ 67.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख