शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electric) को मिली एकीकरण की मंजूरी

टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electric) के निदेशक मंडल ने गुरुवार को हुई बैठक में एकीकरण योजना के प्रस्ताव को मान्य कर दिया।

कंपनी को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सिमरन विंड प्रोजेक्ट के साथ एकीकरण के लिए मंजूरी मिली। हालाँकि इस योजना के अमल में आने के लिए अभी शेयर सूचकांक और ऐसे अन्य प्राधिकरणों की भी मंजूरी आवश्यक है। इस बीच बीएसई में टेक्नो इलेक्ट्रिक का शेयर 385.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 392.10 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे यह 4.65 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 390.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!