शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के तिमाही मुनाफे में 22.1% वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के मुनाफे में 22.1% वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 376.3 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में इस बार कंपनी ने 459.6 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया। कंपनी ने कहा है कि जीएसटी का इसके वित्तीय परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस दौरान आयशर का राजस्व 1,754.5 करोड़ रुपये से 28.5% अधिक 2,254.9 करोड़ रुपये, एबिटा 470 करोड़ रुपये से 32.1% अधिक 620.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 30.2% की तुलना में 31% रहा। इस बीच बीएसई में आयशर का शेयर 31,520.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 31,497.90 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!