शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफावसूली के कारण बीएचईएल (BHEL) के शेयर में कमजोरी

शुक्रवार के कारोबार में बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 3% से अधिक गिरावट आयी है।

इससे पहले बीएचईएल के कावासाकी के साथ मिल कर अहमदाबाद से मुम्बई की बुलेट ट्रेन के लिए रेल के डिब्बे और इंजन बनाने की खबर से गुरुवार को 7% की शानदार मजबूती दर्ज की गयी थी। कल आयी तेजी से आज इस शेयर में निवेशकों ने मुनाफा कमाया।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 137.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 135.40 रुपये पर खुला। 131.35 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अपराह्न करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 4.55 रुपये या 3.31% की कमजोरी के साथ 132.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!