शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर फाइनेंस (Power Finance) यूपी में बिजली कंपनियों को देगी 50,200 करोड़ रुपये

पावर फाइनेंस (Power Finance) ने यूपी (उत्तर प्रदेश) की तीन बिजली कंपनियों के साथ करार किया है।

पावर फाइनेंस ने यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL), यूपीपीटीसीएल (UPPTCL) और यूपीपीसीएल (UPPCL) के साथ समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी इन्हें 50,200 करोड़ रुपये बतौर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इससे राज्य की विद्युत क्षमता में 4,760 मेगावाट के इजाफे के साथ ही 'सभी के लिए बिजली' और 24 घंटे बिजली आपूर्ति जैसे लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पावर फाइनेंस और बाकी कंपनियों के बीच यह करार हाल ही में लखनऊ में आयोजित किये गये 'यूपी पावरिंग न्यू इंडिया इन्वेस्टर समिट 2018' में किये गये।
दूसरी तरफ बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 107.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 109.00 रुपये पर खुला औऱ 1 बजे के करीब 112.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.95 रुपये या 2.74% की तेजी के साथ 110.65 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!