शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) ने किया 47 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने 47 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

शुक्रवार को कंपनी की नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति ने 1 रुपये प्रति वाले 47,43,911 शेयरों को डाबर कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत आवंटित किया। इससे कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 1,76,62,64,421 रुपये की हो गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 2.90 रुपये या 0.76% मजबूत होकर 386.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 391.95 रुपये और निचला स्तर 277.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!