शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कैपिटल फर्स्ट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, कैपिटल फर्स्ट और क्वेस कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कैपिटल फर्स्ट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, कैपिटल फर्स्ट और क्वेस कॉर्प शामिल हैं।

सिंडिकेट बैंक - बैंक की प्रतिभूति जारी करके 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना।
आदित्य बिड़ला फैशन - कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति वाले 5,843 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी।
क्वेस कॉर्प - कंपनी इन्टीकोर वीजेपी एडवांस सिस्टम में 74% हिस्सेदारी बेचेगी।
किर्लोस्कर - कंपनी विद्युत जेनसेट की कीमतों में 5-8% की वृद्धि करेगी।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने 50 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
एस्सेल प्रोपैक - एस्सेल प्रोपैक ने 21 जून को बोनस जारी करने के लिए बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया।
लेमन ट्री - लेमन ट्री ने ग्वालियर में 104 कमरों की संपत्ति के लिए लाइसेंस करार किया।
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज - एनसीएलटी ने दिवालिया कार्रवाई के लिए वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का मामला दर्ज किया।
आईसीआईसीआई बैंक - आईसीआईसीआई बैंक ने सफाई दी है कि बैंक को अभी तक एनसीएलटी के आदेशी की कॉपी नहीं मिली है।
सद्भाव इन्फ्रा - सद्भाव इन्फ्रा ने डिबेंचरों के जरिये 190 करोड़ रुपये और प्रतिभूतियों के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
बजाज ऑटो - कंपनी ने विस्तार के लिए कई मॉडलों के दाम घटाये। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!