शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) खरीद सकता है मदुरा माइक्रोफाइनेंस (Madura Microfinance)

खबरों के अनुसार फेडरल बैंक (Federal Bank) वित्तीय सेवा प्रदाता मदुरा माइक्रोफाइनेंस (Madura Microfinance) को करीब 720-750 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

1,200 करोड़ रुपये के ऋण पोर्टफोलियो वाली मदुरा माइक्रोफाइनेंस को खरीदने से फेडरल बैंक को तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, बिहार और ओडिशा में 250 से अधिक ग्रामीण तथा अर्ध-शहरी शाखाओं का नेटवर्क मिलेगा।
साथ ही बैंक को माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में दाखिल होने, अपने प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वृद्धि करने और अपना वितरण नेटवर्क सुधारने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले दो सालों में कई बैंकों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियाँ खरीदी हैं, जिनमें इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।
उधर बीएसई में फेडरल बैंक के शेयर ने आज सपाट 83.20 रुपये पर ही शुरुआत की और कारोबार के दौरान 83.75 रुपये तक चढ़ा। 12.20 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.42% की मजबूती के साथ 83.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!