शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प ने पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के खिलाफ किया एनसीएलटी का रुख

इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प (International Finance Corp) ने पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के खिलाफ एनसीएलटी (NCLT) में दिवालिया याचिका दाखिल की है।

इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प ने एनसीएलटी में दिवालियापन और दिवालियापन संहिता की धारा 7 के तहत शिकायत दर्ज करवायी है। मामले में न्यायमूर्ति एमएम कुमार की अध्यक्ष वाली दो सदस्यीय प्रधान खंडपीठ ने पुंज लॉयड और पुंज लॉयड अपस्ट्रीम को नोटिस जारी किये हैं। इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प ने पुंज लॉयड से 3 करोड़ डॉलर की वसूली की माँग की है। इससे पहले जून में आईसीआईसीआई बैंक ने पुंज लॉयड के खिलाफ 830 करोड़ रुपये वसूलने के लिए एनसीएलटी का रुख किया था।
दूसरी ओर बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर 9.27 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 9.15 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 9.01 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.07 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 9.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!