शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) से मिला ठेका

देश की एकमात्र निजी रेल निर्माता कंपनी जिंदल स्टील (Jindal Steel) को रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका रेल विकास निगम की आगामी परियोजनाओं के लिए 89,042 टन यूआईसी 60 किग्रा आईआरएस टी-12 880 ग्रेड 13 मीटर रेल की आपूर्ति करने के लिए प्राप्त हुआ है। सौदे का मूल्य करीब 665 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि जिंदल स्टील को जुलाई 2018 में भारतीय रेलवे को रेल की आपूर्ति के लिए पहला वैश्विक ठेका मिला था। फरवरी 2019 में भी जिंदल स्टील ने आर्सेलर मित्तल को पछाड़ कर भारतीय रेलवे से 4.5 लाख टन का ऑर्डर प्राप्त किया था।
हालाँकि ठेका मिलने की खबर से जिंदल स्टील के शेयर को सहारा मिलता नहीं दिख रहा है। बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 170.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 168.55 रुपये पर खुला।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 168.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,309.90 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 264.70 रुपये और निचला स्तर 123.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख