शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने जुटायी 500 करोड़ रुपये की पूँजी

खुदरा स्टोर कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने 500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 5,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी, जिन्हें बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
सोमवार 11 नवंबर को आवंटित किये गये ये डिबेंचर 11 नवंबर 2022 को मैच्योर होंगे। डिबेंचरों पर 8.60% की वार्षिक ब्याज दर है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने आदित्य बिड़ला फैशन के डिबेंचरों को स्थिर आउटलुक के साथ क्रिसिल एए रेटिंग जारी की है।
दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर 3.00 रुपये या 1.47% की गिरावट के साथ 201.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,596.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 236.45 रुपये और निचला स्तर 176.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!