शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड का रियल एस्टेट कारोबार के डीमर्जर के फैसले को मंजूरी

रेमंड लिमिटेड ने कारोबार रीस्ट्रक्चरिंग की दिशा में अहम फैसला लिया है। इसी दिशा में रेमंड बोर्ड ने रियल एस्टेट कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी दी है।

 इस डीमर्जर प्रस्ताव के तहत रेमंड के हर शेयर के बदले रेमंड रियल्टी के 1 शेयर मिलेंगे। इसमें नकदी और किसी दूसरे विकल्प पर विचार नहीं किया जाएगा। इस डीमर्जर प्रक्रिया के पूरी होने का बाद रेमंड रियल्टी दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट होगी। रेमंड की ओर से रियल्टी कारोबार के डीमर्जर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से कंपनी का शेयर 5 जुलाई को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। डीमर्जर का लक्ष्य कंपनी समूचे रियल एस्टेट कारोबार को एक सिंगल एंटीटी में बदलकर इसका फायदा उठाना है। साथ हीं इसे एक वृद्धि के अवसर के तौर पर देखते हुए नए निवेशकों के साथ रणनीतिक साझीदार को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना है। रियल्टी कारोबार के डीमर्जर योजना के तहत रेमंड रियल्टी के 6.65 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि रेमंड रियल्टी के पास ठाणे में 100 एकड़ जमीन है। इसमें 1.14 करोड़ वर्ग फीट कार्पेट जमीन को रेरा यानी आरईआरए (RERA) से मंजूरी मिली हुई है। इसमें से 40 एकड़ जमीन पर काम शुरू होचुका है। इसमें से ठाणे में 5 ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जो करीब 9,000 करोड़ रुपये के हैं। इन जमीन से अतिरिक्त 16,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। कंपनी को कुल मिलाकर इस जमीन से करीब 25,000 करोड़ रुपये आय होने की उम्मीद है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3484 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और आखिर में 9.85% चढ़ कर 3229.50 रुपये प्रति स्तर पर पहुंच गया है।

(शेयर मंथन, 7 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!