80 कमरों वाले प्रॉपर्टी के लिए लेमन ट्री का लाइसेंसिंग करार
पर्यटन के लिहाज से यात्रियों की पसंद में शुमार अयोध्या में लेमन ट्री होटल्स की कारोबार विस्तार की योजना है। लेमन ट्री होटल्स की अयोध्या में 80 कमरों वाले प्रॉपर्टी विकसित करने की है।
पर्यटन के लिहाज से यात्रियों की पसंद में शुमार अयोध्या में लेमन ट्री होटल्स की कारोबार विस्तार की योजना है। लेमन ट्री होटल्स की अयोध्या में 80 कमरों वाले प्रॉपर्टी विकसित करने की है।
शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही कंपनी प्रीमियर एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 846 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आपको बता दें कि कंपनी की आईपीओ (IPO) के जरिए 2830 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का अपने ग्राहकों को दी जाने सुविधाएं बढ़ाने पर हमेशा फोकस रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने मंगलवार को अमेरिकी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के साथ रणनीतिक करार किया है। इस करार के तहत कंपनी भारत में अपने ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर देगी।
फार्मा की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से बुरी खबर है। कंपनी के श्रीकाकुलम इकाई को प्री-एप्रूवल जांच के बाद 3 आपत्तियां जारी की गई है। डॉ रेड्डीज ने 23 अगस्त को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने किसी उत्पाद को लेकर की जांच (PAI) की गई थी।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज स्टर्लिंग बायोटेक में हिस्सा खरीदेगी। कंपनी परफेक्ट डे से स्टर्लिंग बायोटेक में 50% हिस्सा खरीदेगी। 23 अगस्त को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी ने स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (SBL) में 50% हिस्सा खरीदेगी।
एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी डाबर की कारोबार विस्तार की योजना है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु में नई इकाई लगाने जा रही है। इसके लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एमओयू (MoU) यानी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।
मिडकैप आईटी कंपनी न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर के बोर्ड से बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी 6% प्रीमियम पर शेयरों का बायबैक करेगी। बायबैक के तहत कंपनी 4.48 लाख इक्विटी शेयर खरीदेगी। यह 10 रुपये के फेस वैल्यू पर होगा।
मेटल माइनिंग के क्षेत्र में काम करने वाली हिन्दुस्तान जिंक ने आज इन्वेस्टर प्रजेंटेशन दिया है। कंपनी की ओर से दिए गए इन्वेस्टर प्रजेंटेशन के मुताबिक वित्त वर्ष FY25 में उत्पादन लागत $1050-1100/टन रह सकता है।
आम तौर पर खाने के शौकीन लोग जोमैटो पर अपने मनपसंद खाने को ऑर्डर देते हैं या खरीदते हैं। जी हां लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है और वह यह कि जोमैटो खुद बाजार में खरीदारी करने निकला है।
श्याम मेटालिक्स ऐंड एनर्जी ने अपने पहले 20.43 MW वाले प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। कंपनी ने 100 मेगा वाट के रिन्युएबल एनर्जी को अपने मैन्युफैक्चरिंग इकाई और ऑफिस के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।
मार्कसंस फार्मा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए की ओर से राहत की खबर है। यूएसएफडीए ने कंपनी के गोवा के वर्ना इकाई को जांच के बाद वीएआई (VAI) का दर्जा दिया है। यूएसएफडीए ने मौजूदा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज यानी सीजीएमपी (cGMP) को लेकर नियमित जांच की थी।
बंगलुरू आधारित रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 250 करोड़ रुपये के मुनाफे का लक्ष्य तय किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने बुधवार (21 अगस्त) को स्टॉक एक्सचेंज से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की डीलिस्टिंग अर्जी को मंजूरी दे दी। इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी सूचना में कहा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को सेबी (निप्टान कार्यवाही) विनियम, 2018 (निप्टान विनियम) के तहत 69,82,500 रुपये (उनसठ लाख अस्सी हजार पाँच सौ रुपये मात्र) निप्टान राशि का भुगतान किया है।’
जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures Ltd) के शेयरों में आज बुधवार (21 अगस्त) को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली। स्मार्ट मीटर के उत्पादक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को 3,608.52 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त होने की खबर के बाद शेयरें में तेजी आयी।
पेट्रोनेट एलएनजी ने श्रीलंका की कंपनी के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी कोलंबो को एलएनजी की आपूर्ति करेगी। आपको बता दें कि पेट्रोनेट एलएनजी भारत का सबसे बड़ा गैस आयातक है।
दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया की सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि Granules Pharmaceuticals, Inc. (GPI) कंपनी की सब्सिडियरी है।