मंगलवार 25 जुलाई : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने आज संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गयी। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भाषण दिया।
लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी नहीं टिक सका 10,000 के ऊपर
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने बावजूद अंत में भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
तो इस कारण गिरा ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर
आज ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर निचले सर्किट तक गिर गया।
8% से अधिक उछला डीबी रियल्टी (DB Realty) का शेयर
डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयर में आज 8% से अधिक मजबूती आयी है।
एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शुद्ध मुनाफे में 20.1% गिरावट दर्ज
साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 20.1% की गिरावट दर्ज की गयी है।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) खरीदेगी परियोजनाओं में हिस्सेदारी
वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़क परियोजनाओं में 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर में मजबूती
मंगलवार के कारोबार में जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर 2% से अधिक मजबूत हुआ है।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी हुई 5,15,02,85,834 रुपये
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 5,14,77,66,634 रुपये से बढ़ कर 5,15,02,85,834 रुपये हो गयी है।
अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की शुद्ध बिक्री और मुनाफे में हुई वृद्धि
साल-दर-साल आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शुद्ध लाभ में 11.8% की बढ़ोतरी हुई।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने छुआ ऊपरी सर्किट
आज पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने करीब 20% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट को छू लिया है।
भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को हुआ 664 करोड़ रुपये का मुनाफा
2017 की अप्रैल-जून तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को 664 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।
सालासर टेक्नो (Salasar Techno) का शेयर 140% की जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध
मंगलवार को सालासर टेक्नो (Salasar Techno) का शेयर बीएसई पर सूचीबद्ध हुआ।
खराब वित्तीय नतीजों के बावजूद टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयर में मजबूती
सालाना आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शुद्ध लाभ में 22.27% की गिरावट आयी।
आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को मिली भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी
आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हरी झंडी दिखा दी है।
हुडको (HUDCO) के शुद्ध लाभ में 52% बढ़ोतरी
साल-दर-साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुडको (HUDCO) के शुद्ध लाभ में 52% की बढ़ोतरी हुई।
विप्रो (Wipro) ने किया ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज के साथ करार
विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय उद्यम सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज के साथ हाथ मिलाया है।