हिंदुस्तान यूनिलीवर खऱीदें और सन टीवी बेचें : आनंद राठी

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर खरीदने और सन टीवी (Sun TV) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर खरीदने और सन टीवी (Sun TV) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज गुरुवार 19 जनवरी को एकदिनी कारोबार में इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) जनवरी पुट और इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) जनवरी पुटके ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries), जुआरी एग्रो (Zuari Agro), मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages), जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) और स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने जनवरी सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), इंद्रप्रस्थ गैैस (Indraprastha Gas) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) को खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के कारोबार में अरविंद (Arvind) में खरीदारी और सिप्ला (Cipla) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक, अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क फार्मा शामिल हैं।
गुरुवार को एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है।
बुधवार को अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के बाद मिलाजुला बंद हुआ।
कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त आयी, जिससे निफ्टी 8,400 के ऊपर बंद हुआ।
आज रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) के निदेशक मंडल की आवंटन समिति की बैठक हुई।
ट्राइडेंट (Trident) के तिमाही शुद्ध मुनाफे में 25.97% की वृद्धि हुई है।
स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के तिमाही शुद्ध लाभ में 63% की वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में गिरावट आयी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) 33.96 अरब रुपये जुटायेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने रूसी पेट्रोकेमिकल प्रमुख कंपनी सिबुर के साथ समझौता किया है।