सेशु भगवथुला बने अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ)
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने सेशु भगवथुला को अपना मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने सेशु भगवथुला को अपना मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।
सुंदरम फास्टनर्स की सहायक कंपनी टीवीएस इन्फोटेक ने ब्लिसलॉजिक्स टेक्नोलॉजी में 90% हिस्सेदारी खरीदी है।
एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर को सनजोस इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ संयुक्त वेंचर में 806 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
गोदावरी पावर और इस्पात ने छत्तीसगढ़ लौह अयस्क खनन क्षेत्र से व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया है।
रेक्सनोर्ड इलेक्ट्रौनिक्स ऐंड कंट्रोल्स (Rexnord Electronics & Controls) ने 24.5 रुपये प्रति 12 लाख शेयर आवंटित किये हैं।
रैमको सिस्टम्स को जीएमके लॉजिस्टिक्स से ईआरपी सॉफ्टवेयर ठेका मिला है।
अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने 5000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
जीई शिपिंग जापान से गैस वाहक खरीदेगी। कंपनी को यह गैस वाहक वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में मिलेगा।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक ने सेबी की मंजूरी मिलने के साढ़े चार महीने बाद आईपीओ के लिए अपना मसौदा विवरण पत्र वापस ले लिया है।
टाटा कैमिकल्स का हल्दिया फर्टीलाइजर प्लांट सितंबर से अक्टूबर के बीच 5 हफ्तों के लिए बंद रहेगा।
कोल इंडिया (Coal India) ने पर्याप्त मात्रा से अधिक हुए कोयला उत्पादन के कारण उच्च कोटि के कोयले की कीमत 40% तक कम कर दी है।
आईनॉक्स विंड को अदाणी इंटप्राइजेज से 70 मेगावाट विंड टरबाइन का ठेका मिला है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी एयरटेल एम कोमर्स सर्विसेज को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक लाइसेंस मिला है।
स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स को कर्नाटक में 10 मेगावाट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला है।
अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने अपनी सहायक कंपनी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में 23% हिस्सेदारी 1,664 करोड़ रुपये में बेच दी है।
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,022.16 अंक की तुलना में आज 34.31 अंक चढ़ कर 25,056.47 पर खुला।