टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 2% बढ़ी
मार्च में टाटा मोटर्स की बिक्री 2% बढ़ कर 51,1711 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 502, 281 वाहनों की बिक्री की थी।
मार्च में टाटा मोटर्स की बिक्री 2% बढ़ कर 51,1711 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 502, 281 वाहनों की बिक्री की थी।
मार्च 2016 में मारुति (Maruti) की बिक्री बढ़ कर 12,9345 हो गयी है। साल दर साल कंपनी की बिक्री में 15.6% की वृद्धि हुयी है।
मार्च 2016 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री बढ़ कर 16,702 हो गयी है।
बीएचईएल ने महाराष्ट्र में 500 मेगावाट थर्मल यूनिट का परिचालन शुरू किया है।
पिछली तिमाही के अंतिम दिन आयी हल्की कमजोरी के बाद नयी तिमाही के पहले दिन अमेरिकी बाजार में जबरदस्त मजबूती आयी।
वित्त वर्ष 2016-17 के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 72.22 अंक (0.28%) की गिरावट के साथ 25,269.64 पर बंद हुआ।
बिजली हेतु अपीलिय न्यायाधिकरण ने रिलायंस पावर (Reliance Power) की याचिका पर फैसला बरकरार रखा है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने फिंलैंड की कंपनी सम्पो रोसेंलेव ऑफ पूरी में 35% हिस्सेदारी खरीदी है।
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (एचडीएफसी) (HDFC) ने अपनी सहायक कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंशोरेंस (HDFC Standard Life Insurance) में 9% हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) को सड़क निर्माण के लिए 1,155 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जायडस कैडिला को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से कारबोप्लैटिन इंजेक्शन की बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।
अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि (यूएसएफडीए) से इंजेक्शन के लिए पैंटोप्रजोले सोडियम और वलगसिंक्लोविर दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।
आईडीबीआई बैंक ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 2% हिस्सा एलआईसी को बेच दिया है।
केईसी इंटरनेशनल (KEC Iternational) को अलग-अलग व्यापारों में कुल 836 करोड़ रुपये के 4 ठेके मिले हैं।

तकनीकी विश्लेषक आनंद राठी ने शुक्रवार 1 अप्रैल को एकदिनी कारोबार में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के शेयर खरीदने और कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज शुक्रवार 01 अप्रैल को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में इगराशि मोटर्स (Igrashi Motors) और वोल्टास (Voltas) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।