श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर (SREI Infrastructure) की बिक्री मात्रा बढ़ने से शेयर में बढ़त
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के शेयरों की बिक्री मात्रा 126.48% से भी अधिक बढ़ने से कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी हुई।
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के शेयरों की बिक्री मात्रा 126.48% से भी अधिक बढ़ने से कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी हुई।
एचडीएफसी म्युचुअल फंड ने नयी एचडीएफसी एफएमपी 1114 डी योजना को बाजार में उतारा है। यह एक नियत अवधि (क्लोज ऐंडड) की योजना है।
विविमेड लैब्स ने पूर्ण चुकता 10 रुपये के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) के एक इक्विटी शेयर के पूर्ण चुकता 2 रुपये अंकित मूल्य के 5 इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन
विप्रो ने मशहूर प्रौद्योगिकीविद और वेंचर कैपिटलिस्ट डॉ. पैट्रिक जे एन्नीज को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी होगी।
अरबिन्दो फार्मा को आइबैंड्रोनेट सोडियम टैबलेट के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है। आइबैंड्रोनेट सोडियम टैबलेट का उपयोग रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव और उपचार के लिए किया जाता है।
एफएमसीजी फर्म प्रॉक्टर और गैम्बल ने सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
बीएसई में आज मंगलवार को करीब पौने एक बजे तक ल्युपिन के शेयर में 6.48% की गिरावट दर्ज की गयी।
क्रिधन इंफ्रा ने सिंगापुर की प्रमुख ईपीसी कंपनी स्वी हांग के साथ 42% हिस्सेदारी के साथ शेयर खरीद समक्षौता (share purchase agreement) में प्रवेश किया है।
लार्सन ऐंड टुर्बो की सहायक कंपनी एल ऐंड टी कंस्ट्रक्शन को 1672 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यूपी आवास विकास परिषद ने इपीसी के तहत लखनऊ में बहु मंजिला आवसीय परियोजना के निर्माण के लिए दिया है।
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने एचएसबीसी फिक्स्ड टर्म सीरीज 125 नाम से नयी योजना की शुरुआत की है। यह एक नियत अवधि (क्लोज ऐंडड) योजना है। यह एनएफओ में आवेदन के लिए 18 मार्च 2016 तक खुला रहेगा।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला था लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,804.28 अंक की तुलना में आज 27.76 अंक चढ़ कर 24,832.04 पर खुला।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज मंगलवार 15 मार्च को एकदिनी कारोबार में सन टीवी मार्च कॉल और टाटा मोटर मार्च कॉल का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार 15 मार्च के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए वोलटास (Voltas) में खरीदारी और टाटा स्टील (Tata Steel) में बिकवाली की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 15 मार्च को एकदिनी कारोबार में बीएचईएल (BHEL) और डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रहा है। सभी एशियाई सूचकांकों में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.39% गिर कर लाल निशान पर चल रहा है।
दवा कंपनी फाइजर के कोरेक्स (Corex) सिरप की बिक्री पर सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबंध पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत दे दी है।