महिंद्रा समूह (Mahindra) ने उतारे इक्विपमेंट रेंटल कारोबार में कदम
ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्रिंगो (Trringo) की शुरुआत की है।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्रिंगो (Trringo) की शुरुआत की है।
एसबीआई ने वन रैंक वन पेंशन के तहत 7.75 लाख डिफेंस पेंशनभोगियों के बकाया भुगतान के लिए 1,465 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 86.29 अंक (0.35%) चढ़ कर 24,804.28 पर बंद हुआ।
मास्टेक ने दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतात की घोषणा की है। कंपनी इनका भुगतान 1 रुपया प्रति शेयर (फेस वेल्यू 5 रुपये) के हिसाब से करेगी। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने इटैलियन लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी फेरारी के साथ मिलकर सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की अपनी नई रेंज को लॉन्च किया है।
फरवरी माह में थोक महँगाई दर मासिक आधार पर मामूली घट कर -0.91% पर आ गयी है। जनवरी में थोक महँगाई दर -0.90% रही थी। थोक महँगाई दर लगातार 16 महीने से शून्य से नीचे बनी हुई है। पिछले साल की समान अवधि में थोक महँगाई दर -2.17% रही थी।
रिचा इंडस्ट्रीज को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) से नवी मुम्बई के बेल-नामू में तीन इमारतों (पीईबी) के निर्माण का ठेका मिला है। यह इमारतें 4300 वर्ग फुट क्षेत्र में होंगी और इनकी लागत 24 करोड़ रुपये है। यह एक टर्नकी परियोजना है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाजार में बेची जा रही 300 से अधिक दवाओं की बिक्री पर बीते शनिवार को पाबंदी लगा दी। इनमें मुख्य रूप से निश्चित खुराक मिश्रण (FDCs) दवाएँ शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप ने हैप्पेनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हरियाणा सरकार के साथ दो समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं।
भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) को 30 मेगावॉट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला हैं। कंपनी को यह ठेका सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र में सोलर पावर परियोजना लगाने के लिए दिया गया है।
इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) ने राजस्थान सरकार से अलवर में जल आपूर्ति परियोजना का ठेका हासिल किया है। यह ठेका 145.15 करोड़ रुपये का है।
भूषण स्टील के शेयर में मजबूती देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक भूषण स्टील को 3,000 करोड़ की परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है।
अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) की भारतीय इकाई ने अपने उत्पाद कोरेक्स (Corex) का उत्पादन करना और बेचना रोक लिया है। दरअसल सरकार ने कुल 300 दवाओं पर पाबंदी लगा दी है, जो गैरकानूनी तरीके से बेची जा रही थीं।
खबरों के अनुसार यस बैंक ने इंडिया ब्राजील चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ जानकारी साझा करने, कौशल और प्रौद्योगिकी और परामर्श करने से संबंधित समझौता किया है।
दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा को फ्रोवा 2.5 एमजी दवा बनाने की मंजूरी अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से मंजूरी मिल गयी है। आईएमएस हेल्थ के बिक्री आंकडों के मुताबिक फ्रोवा ने बाजार में लगभग 8.78 करोड़ की सालाना बिक्री हासिल की है।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 24,717.99 बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 83.71 अंक चढ़ कर 24,801.70 पर खुला।