ओएनजीसी और अरबिंदो फार्मा वायदा सौदों पर एसएमसी की सलाह
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज शुक्रवार 26 फरवरी को एकदिनी कारोबार में ओएनजीसी (ONGC) मार्च कॉलऔर अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) मार्च पुट का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज शुक्रवार 26 फरवरी को एकदिनी कारोबार में ओएनजीसी (ONGC) मार्च कॉलऔर अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) मार्च पुट का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma),स्मार्टलिंक नेटवर्क (Smartlink Network), जिंदल स्टील (Jindal Steel), हिंडाल्को इंडियट्रीज (Hindalco Industries) और रिलायंस कम्यूनिकेशन्स (Reliance Communications) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
अमेरिकी बाजार में उछाल के बाद शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी जा रही है।
कच्चे तेल के भाव में उछाल के बाद गुरूवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
किंग ऑफ गुड टाइम्स कहे जाने वाले विजय माल्या (Vijay Malya) ने आज यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
बाजार में नकदी उपलब्धता (मार्केट लिक्विडिटी) के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच गुरुवार को चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।
संसद में रेल बजट पेश होने के बाद से ही भारतीय शेयर बाजर में गिरावट हावी रही। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 112.93 अंक (0.49%) गिर कर 22,976.00 पर बंद हुआ।
वर्ष 2016-17 का केंद्रीय रेल बजट रेल क्षेत्र में 1.21 लाख करोड़ रुपये की 21% बढ़ी हुई पूँजी से क्षमता निर्माण पर और नयी परियोजना की घोषणा के बजाय चालू परियोजना को पूरा करने पर केंद्रित है।
खबरों के मुताबिक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी आगामी अप्रैल से म्यूचुअल फंड कारोबार आरंभ कर सकती है।
जुलाई से दिसंबर 2015 के दौरान बैंकों के डूबे कर्जों (NPA) और खराब परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
रेल बजट पेश हो चुका है और रेल बजट पेश होने के साथ ही बाजार की चाल धीमी हो गयी है।
वित्त वर्ष 2016-17 के लिए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट पेश किये जाने के बाद रेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की प्रतिक्रिया आमतौर पर सकारात्मक दिख रही है। शेयर मंथन ने रेल क्षेत्र से जुड़ी 11 कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का अध्ययन किया।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि इस साल 44 नयी योजनाएँ लागू की जायेंगी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 92,714 करोड़ रुपये होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वड़ोदरा की नेशनल एकेडमी ऑफ रेलवेज को यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया अहमदाबाद-मुंबई रूट पर जापान की मदद से काम किया जाएगा। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि तीर्थ स्थानों के लिए आस्था सर्किट ट्रेनें चलाई जाएंगी। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016).