एल ऐंड टी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर 9.4% तक उछले
एल ऐंड टी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर की कीमत में आज 9% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है। अमेरिकी निजी इक्विटी फंड वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) की एल ऐंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स में 25% हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत चल रही है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) और टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma), तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries), आईनॉक्स विंड (Inox Wind), गिनी फिलामेंट्स (Ginni Filaments) और जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) में खरीदारी की सलाह दी है।
ग्रीस के जनमत संग्रह में ना पर मुहर लगने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में आयी भारी गिरावट का असर आज सुबह भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के पहले दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की है।