डॉ.रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर चढ़े
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में फार्मा क्षेत्र की कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दिन के कारोबार में 459 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.56 बजे 1.96% की बढ़त के साथ 457.00 रुपये पर है।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार इक्कीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 57.35 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.06 बजे 4.7% की मजबूती के साथ 48.40 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल शाम को सत्यम कंप्यूटर के नये सीईओ के तौर पर ए एस मूर्ति का नाम घोषित कर दिया गया। मूर्ति की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। सरकार द्वारा गठित निदेशक मंडल ने होमी खुसरोखान और पार्थो दत्ता को विशेष सलाहकार के तौर पर नियुक्त करने की भी घोषणा की है। एएस मूर्ति पिछले 15 वर्षो से सत्यम कंप्यूटर के साथ जुड़े हुए हैं।
आशीष कुकरेजा, वीपी (पीसीजी), यूनिकॉन फाइनेंशियल
राजीव रंजन झा
एसीसी के मुनाफे में 15% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा कैलेंडर साल 2008 में 1212.78 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2007 में यह 1438.58 करोड़ रुपये था। कैलेंडर साल 2008 में कंपनी को 7597.33 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि कैलेंडर साल 2007 में इसकी आय 7168.16 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में अंतिम लाभांश देने की भी घोषणा हुई है। कंपनी 10 रुपये मूल्य के शेयरों पर 10 रुपये की दर से अंतिम लाभांश देगी। इस तरह अब कुल लाभांश 20 रुपये प्रति शेयर हो गया है। कंपनी ने पहले भी 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की थी।
जेएसडब्लू स्टील में कच्चे इस्पात का उत्पादन बढ़ा। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि जनवरी 2009 में कंपनी का कच्चे इस्पात उत्पादन 3.21 लाख टन रहा, जो कि दिसंबर 2008 के उत्पादन से 41% अधिक है। दिसंबर 2008 में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.28 लाख टन रहा था। हालांकि जनवरी 2008 में कंपनी के कच्चे इस्पात का उत्पादन 3.30 लाख टन था।