बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी
बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 727 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 718 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 727 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 718 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और उच्च स्तर से बिकवाली होने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 63,600 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 62,500 रुपये पर सहारा रह सकता है।
कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतें कल 1.6% की गिरावट के साथ बंद हुई। उत्तरी भारत में नये सीजन की कपास की आवक हो रही है, जबकि तूफान इडा के कारण, अमेरिका में कपास उत्पादक क्षेत्र में बारिश हुई है, नमी की स्थिति में सुधार के कारण अमेरिकी कपास की कीमतों में भी गिरावट हुई है।
शॉर्टकवरिंग और नयी खरीदारी के कारण सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है। कीमतों के 7,890-8,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
हल्दी वायदा (सितंबर) कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है लेकिन कीमतों में नरमी का रुझान है। कीमतों में 8,300 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 7,850 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में मंगलवार (31 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और टाइटन (Titan) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए गैब्रियल इंडिया (Gabriel India), सुमितोमो केमिकल (Sumitomo Chemical) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (31 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange), बीएसई (BSE), लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organic Industries), पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गयी।
कच्चे तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते बढ़ोतरी हुई, क्योंकि अमेरिकी सरकार के आँकड़ों के अनुसार ईंधन की माँग कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है।
प्रमुख उपभोक्ता चीन में मजबूत माँग और एलएमई वेयरहाउस में उपलब्ध भंडार में भारी गिरावट के संकेतों पर बेस मेटल की कीमतें तेजी के रुझान के साथ कारोबार कर सकती है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण, जो केंद्रीय बैंक के आर्थिक प्रोत्साहन को कम करने का संकेत दे सकते है, से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में स्थिरता रही।
कॉटन वायदा (अक्टूबर) की वायदा कीमतों में पिछले सप्ताह गिरावट हुई है और इसके नरमी के रुझान के साथ 26,700-25,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों पर उच्च स्तर से कुछ दबाव देखा गया है और इस कारण कीमतों के 8,700 रुपये पर रुकावट के साथ 7,100-7,000 के स्तर तक गिरावट जारी रहने की संभावना है।
हल्दी वायदा (सितंबर) की कीमतें हाल ही में 5 महीने के उच्च स्तर पहुँच गयी थी लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण गिरावट हुई। साप्ताहिक रुझान अभी भी तेजी का है और तेजी आने के बाद कीमतें फिर से 8,700 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान रहा और सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर से नये रिकॉर्ड स्तर बनाये।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रह सकता है। कीमतों को 5,120 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 5,020 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।