बायोकॉन खरीदें और भारत पेट्रोलियम बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में बिकवाली की सलाह दी है।

एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (11 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए सीक्वेंट साइंटिफिक (Sequent Scientific), गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries), आरबीएल बैंक (RBL Bank), गृह फाइनेंस (GRUH Finance) और जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 11 मार्च के एकदिनी कारोबार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto), ब्रिटानिया (Britannia) और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डीएचएफएल, सुवेन लाइफ, टाटा मोटर्स, जीएमआर इन्फ्रा और मंगलम सीमेंट शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।
पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में 1.6% की मजबूती आयी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर फरवरी में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 1.11% की गिरावट आयी।
खबरों के अनुसार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नेटवर्क ने संशोधित रिटर्न फॉर्म जारी कर दिये हैं।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पहाड़ियों वाले भागों में बादल छाये रहने के साथ ही शुष्क और सुखद मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।
प्रमुख दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) ने वेल्थी थेराप्यूटिक्स (Wellthy Therapeutics) की 11.71% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को भूषण पावर (Bhushan Power) के लिए जिंदल स्टील (Jindal Steel) की बोली पर 31 मार्च तक फैसला लेने को कहा है।
खबरों के अनुसार दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 6,000 करोड़ रुपये से अधिक स्पेक्ट्रम शुल्क के बकाया का भुगतान कर दिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 7,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।
सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।
फरवरी 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 9% की गिरावट दर्ज की गयी है।
2019 में जनवरी के मुकाबले फरवरी में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 0.89% की गिरावट के साथ 23.16 लाख करोड़ रुपये रह गयी।