Dixon Technologies (India) Ltd Share Latest News: काफी महँगा है स्टॉक, 15000 पर रखें नजर
अंकित भारद्वाज, गाजियाबाद : मैंने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के 5 शेयर 6500 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि का क्या नजरिया है?
अंकित भारद्वाज, गाजियाबाद : मैंने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के 5 शेयर 6500 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि का क्या नजरिया है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक निफ्टी में तीव्र करेक्शन देखने को मिला, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल जैसे ब्लूचिप शेयरों में बिकवाली के दबाव के बीच ये 332 अंकों के नुकसान के साथ 24320 (1.35%) के स्तर पर बंद हुआ।
ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी कैरारो इंडिया (Carraro India Ltd) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) इसी हफ्ते में आ रहा है। इसके लिए 668-704 रुपये का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक 20 दिसंबर से इसके लिए बोली लगा सकेंगे। यह इश्यू 24 दिसंबर तक अभिदान के लिए खुला रहेगा।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (17 दिसंबर) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), इन्फोसिस (Infosys) और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy's Laboratories) में सौदे करने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 100 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 385 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (17 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) और कोल इंडिया (Coal India) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (17 दिसंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 20.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.08% की सुस्ती के साथ 24,663.00 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।
बिनिता झा : फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज में एक साल जितनी छोटी अवधि के लिए आपकी क्या राय है? समकक्षों के बीच इसका मौजूदा मूल्यांकन आपको कैसा लगता है, इसे जोड़ने का क्या ये सही समय है या अभी इंतजार करना चाहिए?
दीपक यादव : मैंने 5000 रुपये का एकमुश्त निवेश आईसीआईसीआई प्रुडेंशियर एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट ग्रोथ प्लान में किया है। इसमें लंबी अवधि के लिए सुझाव दें।
विरादिया मिलन : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पर 1-2 महीने के नजरिये से आपकी क्या राय है?
अमर आनंद : मैं शेयर बाजार में 50 लाख रुपये की पूँजी लगाना चाहता हूँ। इसके लिए दिसंबर तिमाही के नतीजों का इंतजार करना उचित रहेगा या अभी कर सकते हैं? मेरा नजरिया स्विंग ट्रेड करने का है।
मृणाल कांति शुक्लबैद्य, सिलचर, असम : प्रोटियन ई गव पर आपकी क्या राय है? क्या ये सही क्षेत्र है? अगर हाँ, तो इसमें 4-5 साल के नजरिये से नया निवेश करने के लिए सही स्तर क्या होगा?
हर्ष जैन : मैंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1290 के भाव पर खरीदा है। इसमें 2 महीने के लिए क्या राय है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (16 दिसंबर) को बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में गिरावट के साथ कारोबार हुआ, ये 100 अंकों के नुकसान के साथ 24668 (0.40%) के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। साप्ताहित आधार पर निफ्टी 0.37% ऊपर, जबकि सेंसेक्स 423 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार (16 दिसंबर) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और समही होटल्स (Samhi Hotels Ltd) में सौदे करने की सलाह दी है। समही होटल्स के शेयर में 14 दिन के नजरिये से शुक्रवार के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।