प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) चेन्नई में 500 बेड वाले बहु-विशेषता अस्पताल की स्थापना करेगी।
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के लिए वित्त वर्ष 2017-18 ट्रैक्टर बिक्री के मामले में सर्वश्रेष्ठ रहा।
साल दर साल आधार पर मार्च टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक थोक बिक्री में 18% बढ़ोतरी हुई है।
प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) तथा सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने एक समझौता किया है।
कमजोर वैश्विक रुझानों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई।
आरबीआई (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए डाबर इंडिया (Dabur India), सन फार्मा (Sun Pharma), जीएनए ऐक्सल्स (GNA Axles), टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स (TVS Electronics) के शेयर खरीदने और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अप्रैल सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), बाटा इंडिया (Bata India) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में खरीदारी और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियन ऑयल, भूषण स्टील, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।
अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक रुझानों से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार दबाव में हैं।