Gandhar Oil Refinery India Ltd Share Latest News: लंबे कंसोलिडेशन में रह सकता है स्टॉक, तिमाही नतीजे देखें
कौशिक घटक : गंधार ऑयल में लंबी अवधि का निवेश कैसा रहेगा? इसमें नया पैसा लगाना चाहता हूँ।
कौशिक घटक : गंधार ऑयल में लंबी अवधि का निवेश कैसा रहेगा? इसमें नया पैसा लगाना चाहता हूँ।
अपर्णा : मेरे पास ईएमएस के 500 शेयर 645 रुपये के भाव पर हैं। इसका बुनियादी परिदृश्य कैसा है?
देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड घराने एसबीआई म्यूचुअल फंड ने हाल ही में 11 लाख करोड़ रुपये का एयूएम पार कर लिया। इस फंड घराने की तेज रफ्तार और म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेशकों की बढ़ती रुचि और रिकॉर्ड एसआईपी के रुझान के साथ-साथ हमने यह भी समझना चाहा कि एसबीआई म्यूचुअल फंड की नजर में अभी निवेशकों के लिए कहाँ बड़ा पैसा बनाने के अच्छे मौके दिख रहे हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (04 अक्तूबर) को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी रहा और एकदिनी कारोबार में निफ्टी 25000 के स्तर नीचे फिसल गया। सूचकांक अंतत: दिन के निचले स्तर के करीब 200 अंकों (0.8%) के नुकसान के साथ 25050 के स्तर पर बंद हुआ।
एमएसएमई क्षेत्र को ऋण मुहैया करने वाली डाटाटेक आधारित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) यूग्रो कैपिटल ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को 10,000 करोड़ रुपये का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) लक्ष्य पार करने की जानकारी दी। यह उपलब्धि एमएसएमई को सशक्त बनाने की इसकी प्रतिबद्ध दिखाने के साथ ही इसके 3500 कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को उजागर करती है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) और डीएलएफ (DLF Ltd) में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने खुदरा निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए फ्यूचर्स और ऑप्शन ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सेबी के नये निर्देशों के मुताबिक इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए न्यूनतम अनुबंध मूल्य को बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5-10 लाख रुपये था।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (02 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्शन आया जिसके बाद निफ्टी 547 अंक और सेंसेक्स 1769 अंक टूट कर बंद हुए। क्षेत्रवार, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे लेकिन रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.60% की गिरावट आयी।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (04 अक्तूबर) को कारोबार की सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.50 अंकों की मामूली बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 25,438.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
रक्षा क्षेत्र में भारत फोर्ज की सब्सिडियरी ने एक बड़ा करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी के साथ करार किया है। आपको बता दें कि कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स भारत फोर्ज की 100 फीसदी मालिकाना हक वाली कंपनी है।
वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। बीते दो दिनों में अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। दो दिनों में डाओ जोंस में करीब 135 अंकों की कमजोरी रही। हालाकि कल अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुए। ईरान-इजरायल के बीच तनाव फिलहाल जारी है।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 40 भारतीय कंपनियों ने मेन बोर्ड आईपीओ से 51,365 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में आये 31 आईपीओ से अर्जित 26,311 करोड़ रुपये की पूँजी से 95% अधिक है। यह जानकारी प्राथमिक पूँजी बाजार पर आँकड़े जुटाने वाले प्राइमडाटाबेस की वेबसाइट से मिली है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (03 अक्तूबर) को पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक संर्घष बढ़ने की चिंता से घरेलू शेयर बाजार में 2% से ज्यादा की गिरावट आयी।
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माण करने वाली दिग्ज कंपनी ने सितंबर महीने के ऑटो बिक्री के आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री में 20% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार, 3 अक्टूबर की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty) बेचने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (01 अक्तूबर) को बाजार बेंचमार्क सूचकांक संकरे कारोबारी दायरे में रहे। निफ्टी 14 अंक और सेंसेक्स 33 अंक टूट कर बंद हुए। मीडिया और डिजिटल क्षेत्रों में 1% से ज्यादा की उछाल आयी, जबकि एनर्जी सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा।