सुवेन फार्मा के API इकाई को प्री-एप्रूवल इंस्पेक्शन में क्लीन चिट
दवा कंपनी सुवेन फार्मा के लिए राहत की खबर है। 23 फरवरी यानी शुक्रवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की हैदराबाद इकाई को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से क्लीन चिट मिल गई है।