National Aluminium Co Ltd Share Latest News : स्टॉक का ट्रेंड अच्छा, धातु क्षेत्र में सकारात्मकता नहीं
दीपक बंसल : नाल्को, बीईएल, आईडीएफसी फर्स्ट के स्टॉक में लंबी अवधि के लिए निवेश किया है। क्या इनमें और जोड़ना चाहिये?
दीपक बंसल : नाल्को, बीईएल, आईडीएफसी फर्स्ट के स्टॉक में लंबी अवधि के लिए निवेश किया है। क्या इनमें और जोड़ना चाहिये?
अक्षय कुमार सामंत्रा : मैंने केपीआर मिल के शेयर निवेश के लिहाज से खरीदे हैं, दो-तीन साल के लिए। इस पर आपकी क्या राय है?
राहुल : मैंने इन्फोसिस का शेयर 1321 रुपये के भाव पर डेढ़ साल के लिए खरीदा है। क्या इसका बॉटम हो गया है?
टेकपाल भाटिया : जीएसपीएल और एचडीएफसी लाइफ पर आपका नजरिया क्या है?
टियास : मेरे पास भारत डायनेमिक्स के शेयर 1040 रुपये के भाव पर हैं। इसके तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। सटॉक में ब्रेकआउट हुआ है क्या? इसका चार्ट आपको कैसा लग रहा है? छोटी से मध्यम अवधि में इसे होल्ड करना कैसा रहेगा?
वैश्विक बाजारों से गुरुवार (09 नवंबर) को स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में छोटे दायरे का मिलाजुला कारोबार दिखा। डॉव जोंस में 250 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और यह 40 अंक फिसल कर बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P) 500 पर हल्की बढ़त रही, वहीं नैस्डैक पर 9वें दिन भी खरीदारी दिखी। यूरोप के बाजार में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (09 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), एशियन पेंट्स (Asian Paints Ltd) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स के स्टॉक में बुधवार (08 नवंबर) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (09 नवंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), क्रूड ऑयल (Crude Oil) और कॉपर (Copper) को बेचने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (09 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (09 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सीएसबी बैंक (CSB Bank Ltd), अरविंद स्मार्टस्पेसेज (Arvind SmartSpaces Ltd), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems Ltd), इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International Ltd) और द टाटा पावर कंपनी (The Tata Power Company Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (09 नवंबर) को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.15% की बढ़त के साथ 19,530 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
शेयर बाजार में अगली चाल किधर, कहाँ लगायें पैसा? त्योहारों के मौसम में कैसी रहेगी बाजार की चाल? वैश्विक बाजारों का भारतीय बाजार पर कितना असर होगा, यह देखने वाली बात होगी।
शेयर ब्रोकिंग कंपनी रुद्रा शेयर्स ने दीपावली के मौके पर निवेशकों के लिए लंबी अवधि के नजरिये से निवेश करने के लिए 10 शेयरों का सुझाव दिया है। कंपनी का अनुमान है कि इन शेयरों में निवेश एक साल की अवधि में अच्छे प्रतिफल देने वाला हो सकता है।
सार्वजिनक क्षेत्र की विद्युत पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) ने मंगलवार (07 नवंबर) को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है।
देश की अग्रणी ऑटोमोटिव और फोर्जिंग कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge Ltd) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस अवधि में भारत फोर्ज का मुनाफा 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (08 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एनटीपीसी (NTPC Ltd), एनटीपीसी (NTPC Ltd), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और ऐस्ट्रा माइक्रोवेव प्रॉडक्ट्स (Astra Microwave Products Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। ऐस्ट्रा माइक्रोवेव प्रॉडक्ट्स के स्टॉक में मंगलवार (07 नवंबर) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।