Mutual Fund Analysis : Pharma Bees Etf Fund का भविष्य क्या है - शोमेश कुमार
राजेश कुमार, सोनीपत : अभी फार्मा बीज तीन साल के लिए खरीदना कैसा रहेगा ?
राजेश कुमार, सोनीपत : अभी फार्मा बीज तीन साल के लिए खरीदना कैसा रहेगा ?
अश्विनी कुमार : Usdinr पर आपका क्या नजरिया है ?
कमलेश लक्ष्कार : 5000 रुपये प्रति माह करना है तो कौन सा म्यूचुअल फंड लें? इंडेक्स फंड या निफ्टी ईटीएफ में से कौन सा बेहतर है अगले 10 साल के लिए? सुझाव दें।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी डाओ जोंस 270 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.5% की गिरावट रही। यूरोप के बाजारों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड (BCCL) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में 13% बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 36 करोड़ रुपये था, और पिछली तिमाही की तुलना में 22% अधिक था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 500% लाभांश की भी घोषणा की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरधारकों और इसके सुरक्षित और असुरक्षित लेनदारों ने कंपनी के वित्तीय सेवा कारोबार, रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स (Reliance Strategic Ventures) के विघटन को मंजूरी दे दी है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (04 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever), कोफॉर्ज (Coforge), महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive) और आरएचआई मैग्नेसीटा इंडिया (RHI Magnesita India) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव और आरएचआई मैग्नेसीटा इंडिया का स्टॉक बुधवार (03 मई) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से खरीदने का परामर्श दिया गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (04 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto) बेचने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (04 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने, जबकि एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil) और यूएसडीआईएनआर (USDINR) बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (04 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज (JK Tyre & Industries), हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल (Himadri Speciality Chemical), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics), टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (04 मई) को कारोबार के सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 60.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.33% की सुस्ती के साथ 18,100 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
चौथी तिमाही में टाइटन के स्टैंडअलोन मुनाफे में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। पिछले साल के 491 करोड़ रुपये के मुकाबले 734 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।
केरल के त्रिशूर में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी की खबरों के बाद मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 3 मई को 12% से ज्यादा की गिरावट आई।
वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन समूह (Blackstone Group) समर्थित नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए शेयर का मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
निफ्टी आईटी इंडेक्स बिकवाली के दबाव से निकल रहा है इसलिए इसके 28000 तक जाने के आसार लग रहे हैं। ऐसा होगा कि नहीं, ये देखने वाली बात होगी। इसमें 28500 तक शॉर्ट कवरिंग के संकेत हैं इसके बाद फिर से आकलन करना चाहिए।
निफ्टी अगर 17863 से 17858 के स्तर के नीचे बंद होता है कि ये पहली सुरक्षा पंक्ति टूटने का संकेत होगा। अभी बाजार में जितनी मजबूती दिख रही है वो सब धीरे-धीरे चली जायेगी।