शेयर मंथन में खोजें

कृषि कमोडिटी

सोयाबीन की कीमतों में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

इंदौर में अधिक हाजिर माँग के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें कल बढ़त के साथ बंद हुई।

हल्दी की कीमतों में 10,320-11,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

घरेलू और निर्यात माँग के कारण हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतें कल फिर से 1.1% से अधिक की बढ़त के साथ 6 वर्षो के उच्च स्तर पर बंद हुई और कीमतों के 10,320-11,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कॉटन में तेजी, कैस्टरसीड को 5,950-6,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कम आवक के बीच अधिक माँग के कारण कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें कल अब तक के उच्चतम स्तर 36,060 रुपये पर पहुँच गयी है। अब कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 35,500-36,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सोयाबीन की कीमतों में बढ़त की संभावना - एसएमसी

इंदौर में अधिक हाजिर माँग के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें कल 0.6% की बढ़त के साथ बंद हुई।

हल्दी की कीमतों में 10,200-10,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

घरेलू और निर्यात माँग के कारण हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतें कल फिर से 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुई और कीमतों के 10,200-10,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!