शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) बनायेगी पुणे को स्मार्ट सिटी

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को पुणे को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए परियोजना मिली है।

इसके लिए कंपनी को पुणे के म्युनिसिपल कमीशनर द्वारा लैटर ऑफ इन्टेंट दिया गया है। पुणे को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के लिए कंपनी शहर में 200 स्थानों पर वाई-फाई, आपात्काल कॉल बॉक्सेज, पर्यावरण सेंसर, संदेश डिसप्ले, नेटवर्क कनेक्टिविटी और वीडियो एनालिटिक्स एकीकरण का काम करेगी। इसके अलावा कला स्मार्ट सिटी संचालन केंद्र भी स्थापित किया जायेगा।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार के 1,349.40 रुपये के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,350.00 रुपये पर खुला और 1,360 रुपये तक चढ़ा। कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में हरे निशन पर रहा है। करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयर में 4.60 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 1,354.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख