शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एमसीएक्स, डीसीबी बैंक, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और ऐक्सिस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एमसीएक्स, डीसीबी बैंक, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

एमसीएक्स : एमसीएक्स के तिमाही लाभ में 93.7% और आमदनी में 20.4% की बढ़त हुई है।
डीसीबी बैंक : बैंक का तिमाही लाभ 25% की बढ़त के साथ 51 करोड़ रुपये रहा।
नेटवर्क 18 : नेटवर्क 18 का सितंबर-दिसंबर तिमाही घाटा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बढ़ कर 79.8 करोड़ रुपये हो गया।
टीवी 18 : टीवी 18 का तिमाही लाभ 84.9 करोड़ रुपये से घट कर 19.7 करोड़ रुपये रह गया।
मारुति सुजुकी : कंपनी ने अपनी नयी कार इग्निस बाजार में उतार दी है।
कोल इंडिया : कोल इंडिया ने कोकिंग कोयले की कीमत में 20% की बढ़ोतरी की है।
ऐक्सिस बैंक : ऐक्सिस बैंक ने एमसीएलआर में 65-70 आधार अंकों की कटौती की है।
आईएफसीआई : आईएफसीआई बेंचमार्क दर 11.5% से घटा कर 10.75% कर दी है।
जिंदल स्टेनलेस : कंपनी ने लेनदारों को जारी किये जाने वाले तरजीही शेयरों का दाम 39.1 रुपये प्रति शेयर तय किया है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख